थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार 6 लोगों के साथ सेंट्रो कार में सवार डॉक्टर, उनकी मां और उसके दो बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक पशु अस्पताल में चिकित्सक सतीश कॉलोनी निवासी डॉ मुकेश अपनी मां लक्ष्मी देवी जो सिंचाई विभाग में कर्मचारी तथा साथ में दो बेटों टिंकू व सुंदर को साथ लेकर कार से ड्यूटी पर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि भोड़िया खेड़ा में गर्ल्स कॉलेज के पास स्कॉरपियो व सेंट्रो कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसके बाद स्कॉरपियों का टायर निकल गया और वह अनियंत्रित होकर थ्री व्हीलर से टकरा गई।
थ्री व्हीलर सड़क पर ही पलट गया। घटना के बाद सड़क जाम हो गया और आसपास कोहराम मच गया। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागे और सभी घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
घायलों की पहचान डॉ. मुकेश, लक्ष्मी, टिंकू, सुंदर, भोडिय़ा खेड़ा निवासी ओमप्रकाश, रमेश, सुभाष, रतन, मुकेश व सुरेश के रूप में हुई है।