फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एंबुलेंस चलाने के लिए दैनिक मजदूरी पर रखे 10 चालक, सेवानिवृत्त एएनएम करेंगे टीकाकरण का कार्य

Mon, 12 Aug 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 18 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसको लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दैनिक मजदूरी पर 10 एंबुलेंस चालक रख लिए हैं। जिले में 28 एंबुलेंस हैं और इनमें से 14 से 15 एंबुलेंस ही एनएचएम कर्मचारियोंं की हड़ताल के कारण चल पा रही थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल खत्म होने तक 10 चालक रखे हैं।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे 30 चालक व्यवस्था संभाल रहे थे लेकिन सीएचसी बड़ोपल, भट्टूकलां व कई पीएचसी पर एंबुलेंस सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। इसके चलते अब 10 चालक दैनिक मजदूरी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सेवानिवृत्त एएनएम या स्टाफ नर्स रखने के निर्देश दिए गए है। इन्हें टीकाकरण का काम दिया जाएगा। विभाग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगा। 18 दिनों से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
-
जिले में ये कर्मचारी रहे हड़ताल पर
अस्पताल कुल कर्मचारी हड़ताल पर
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 73 62
रतिया 30 26
टोहाना 35 31
भूना 38 37
भट्टूकलां 67 60
जाखल 51 50
भूथनकलां 60 56
बड़ोपल 26 22
सिविल सर्जन कार्यालय 25 18
जिला आयुर्वेद 13 0
यूपीएचसी फतेहाबाद 12 12

एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित न हो, इसके चलते 10 चालक दैनिक मजदूरी पर रखे गए हैं। इसके अलावा एसएमओ को निर्देश दिए है कि टीकाकरण कार्य प्रभावित न हो इसको लेकर व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें