फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किलो चांदी के जेवर, 4 सोने की अंगूठी व 70 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। शहर में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। मंगलवार को शहर के बीच मिलन चौक पर चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए 1 किलो चांदी, 4 सोने की अंगूठी व 70 हजार की नकदी चोरी होने का समाचार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है व घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार हरपाल चौक के पास किला मोहल्ले कि तरफ जाने वाली गली के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह 30 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए हरिद्वार गए हुए थे। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो उनके घर के बाहर का गेट खुला मिला। जब वह घर के अंदर गए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद उन्होंने अपने घर में जेवरात व पैसे संभाले तो एक किलो चांदी के जेवर, 4 सोने की अंगूठी व 70 हजार की नकदी गायब मिली। उसके बाद उन्होंने इस घटना तुरंत सिटी पुलिस थाने में दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मामले की गहनता से जांच करवाने के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम भी बुलाई गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा ओर क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।
कोट
हरपाल चौक के पास रहने वाले कृष्ण कुमार के घर चोरी होने की सूचना मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें