फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बचाने गया पति डूबा

Fri, 30 May 2014 11:42 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबी खुर्द निवासी 24 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सूबे सिंह अपनी पत्नी रोजी के साथ शुक्रवार की सुबह खेत में लकड़ी लेने गया था। वापस आते समय गांव के जलघर की डिग्गी में उसकी पत्नी रोजी पानी पीने गई। पानी पीते समय रोजी का पांव फिसल गया, जिससे वह डिग्गी में गिरकर डूबने लगी। पत्नी को डूबता देख मंगल सिंह उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रोजी को निकाल लिया गया। उसे तुरंत कुछ लोगों ने भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। उधर, ग्रामीण मंगल सिंह की तलाश में भी जुटे रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों के बावजूद मंगल सिंह का पता लगाने में तीन घंटे का समय लग गया। मंगल सिंह को भी बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चार साल पहले हुई थी शादी
मंगल सिंह खेती बाड़ी का काम करता था। इस दंपति की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। दंपति की अभी तक कोई संतान नहीं हुई थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रोजी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें