हरियाणा में गांव अहमदपुर दारेवाला में मंगलवार को एक किसान की ग्वार निकालते समय थ्रेशर में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक कि किसान का सिर और एक हाथ शरीर से अलग हो गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डबवाली ले आई है।
गांव अहमदपुर दारेवाला निवासी किसान बेगराज (40) पुत्र खियांराम कई वर्षों से जमींदार हीरानंद पुत्र गुरांदित्ता के खेत हिस्से पर लेकर खेती करता था। मंगलवार को वह ग्वार की फसल थ्रेशर से निकाल रहा था।
इसी दौरान उसका एक और सिर थ्रेशर में आ गए। इससे उसका हाथ और सिर धड़ से अलग हो गए। घटना के समय मृतक का बेटा सुरेश और श्रवण भी साथ में ग्वार निकाल रहे थे।
ट्रैक्टर चालक सुभाष पुत्र ओमप्रकाश ने तुरंत थ्रेशर को बंद किया और हादसे की जानकारी सरपंच बलविंद्र सिंह, गोरीवाला पुलिस को दी। गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार मेघवाल ने बताया की मृतक के पुत्र सुरेश कुमार के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।