फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल किए दो पदक

Sat, 21 Dec 2013 08:14 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने निशानेबाजी का अच्छा प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह रेंज में 11 दिसंबर से चल रही है।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दम पर साहिल व अनमोल ने अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम में साहिल गुप्ता, ऋषि राज व विश्वजीत शामिल रहे। साहिल ने 10 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में 556 अंक बनाए।

वहीं अनमोल ने 566 अंक हासिल किए। साहिल के पिता सराय ख्वाजा निवासी भगवान दास गुप्ता का कहना है कि साहिल पिछले चार साल से शूटिंग कर रहा है।

राज्य प्रतियोगिता में भी साहिल ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया है। साहिल का कहना है कि प्रतियोगिता के आधार पर वह फरवरी में अंतरराष्ट्रीय ट्रायल देने वाला है। वहां पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन


अनमोल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से शूटर भाग ले रहे हैं। ऐसे में मुकाबला कड़ा हो गया है। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत के बल पर पदक जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें