फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों का धरना प्रदर्शन, पढ़ाई ठप

Tue, 19 Nov 2013 08:29 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सरकारी व निजी कॉलेजों के प्राध्यापकों ने पढ़ाना बंद कर दिया। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्राध्यापक अपने-अपने कॉलेजों में धरने पर बैठ गए। इस दौरान दिनभर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में धरने पर बैठे हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉक़बाल सिंह संधू ने कहा कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष करने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार कार्यभार देने और खाली पद भरने की मांग पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री को इसी माह अवगत करा दिया गया था कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा। इसके बावजूद उन्होंने बातचीत के लिए नहीं बुलाया। 26 नबंवर को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएवी शताब्दी कॉलेज में धरने पर बैठीं डाव़जयवंती का कहना है कि सरकारी व गैरसरकारी कालेजों में लगातार प्राध्यापकों की सेवानिवृत्ति हो रही है, लेकिन उस अनुपात में नए प्राध्यापक भर्ती नहीं हो रहे हैं। इससे काम लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें