फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर बुजुर्ग की हत्या

Sun, 06 Oct 2013 07:12 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद की बैंड मार्केट स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के कार्यालय में रहने वाले वृद्ध व्यक्ति का शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों ने संदेह जताया है कि उसकी हत्या लूटपाट के इरादे की गई है।

मूलरूप से यूपी के जिला फिरोजाबाद का रहने वाला 75 वर्षीय फत्तूलाल पिछले काफी समय से ओल्ड फरीदाबाद के हनुमान नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। वह पहले फर्नीचर बनाने का काम करता था। तीन बेटियों की शादी करने तथा बाद में पत्नी की मौत होने के बाद उसने हनुमान नगर स्थित अपने मकान को बेच दिया और बैंड मार्केट में महाबीर बिल्डिंग सप्लायर के कार्यालय में रहने लगा।

वह इस कार्यालय के पास ही स्थित टायर व्यापारी और पानी सप्लायर की दुकानों की देखभाल करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात भी फत्तूलाल खाना खाने के बाद बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के कार्यालय में सो गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि फत्तूलाल कार्यालय में रखी टेबल के पास मृत हालत में पड़ा हुआ था। किसी ने उसी के कुर्ते से गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सूचना पाकर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

मृतक के दामाद भरत कुमार का आरोप है कि लूटपाट के इरादे से फत्तूलाल की हत्या की गई है। मृतक की जेब में हर समय 10-20 हजार रुपये रहते थे। सुबह घटना के बाद जब पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब में एक रुपया भी नहीं मिला। जिससे स्पष्ट है कि किसी परिचित ने रुपये लूटने की नीयत से ही फत्तूलाल को मारा है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें