फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में डॉक्टर और टेलर पर केस दर्ज

Sat, 12 Oct 2013 08:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जुन्हेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने गुड़गांव में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव जुन्हेड़ा निवासी उर्मिला ने थाना तिगांव पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


वह उनके साथ गुड़गांव के सेक्टर-29 चक्रपुर मारुति विहार में किराये पर मकान लेकर रहती है। वह यहीं पर प्ले स्कूल चलाती है। पति दयाराम प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज करते थे।

उनके पति डायबिटीज बीमारी के इलाज के लिए फरीदाबाद आए थे। शुक्रवार सुबह 8:15 बजे उसके भतीजे राकेश व थाना तिगांव प्रभारी से सूचना मिली कि उसके पति दयाराम ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


उर्मिला ने बताया कि पति के पैंट की जेब से मिले सुसाइड नोट में उनके पति ने अपनी मौत का एक कारण बीमारी बताया है, जबकि दूसरा कारण गुड़गांव की चक्रपुर मार्केट के टेलर मासूम मुल्ला पर पैसे हड़पकर ठगी करने एवं डॉ. एके शर्मा पर दवाइयों के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने एवं जान से मारने की धमकी देने के बारे में लिखा है।

उर्मिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके पति ने बताया था कि जमीन देने की एवज में उनसे दो लाख रुपये डॉ. एके शर्मा व टेलर मासूम मुल्ला ने ले रखे हैं। उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया है। उल्टे उसी से कभी नौ लाख तो कभी 10 लाख रुपये मांगते हैं, जिनसे वह काफी तंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें