फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनरोलमेंट नंबर के इंतजार में विद्यार्थी

Thu, 17 Oct 2013 08:35 PM IST
कुंदन तिवारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा शैक्षिक सत्र में 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला पाने वाले छात्रों को अभी तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एनरोलमेंट नंबर जारी नहीं किया गया। इसको लेकर स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


निजी, सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूल प्रशासन की मानी जाए तो बोर्ड की ओर से अभी तक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन तक शुरू नहीं कराया है। जबकि यह प्रक्रिया अप्रैल माह में पूरी करा ली जानी थी। सत्र की पढ़ाई शुरू हुए सात माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ही नहीं शुरू कराया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर जारी किया जाता है।

हरियाणा राज्य के आठवीं व दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों से 80 रुपये और अन्य राज्यों के विद्यार्थियों से 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस वसूल की जाती है। इसके बाद 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियाें को हर हाल में सितंबर माह तक बोर्ड की ओर से एनरोलमेंट नंबर थमा दिया जाता है।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र 2014-15 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपना भविष्य संकट में नजर आ रहा है। इसको लेकर अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
-बी. कुमार वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष, आइडियल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, हरियाणा।

इस बार ऑनलाइन एनरोलमेंट सिस्टम को शुरू किया जा रहा है। यह कार्य 10 दिन के अंदर समाप्त कर लिया जाएगा। जल्द ही बोर्ड की साइट पर आवेदन की प्रक्रिया का लेखा-जोखा अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मोहिंदर पाल, संयुक्त सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें