फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, सज गए मंदिर

Fri, 04 Oct 2013 08:40 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। शहर के भगवती मंदिरों को इसके लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में लाइटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन


माता की लाल चुनरियों, रंग बिरंगी चूड़ियों, शृंगार के अन्य सामान और नारियलों से बाजार सज गए हैं। व्रत रखने वाले लोगों ने शनिवार को पूजापाठ और आदि का सामान खरीदा।

बाजारों में फलों, नारियलों और चुनरी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सेक्टर-29 स्थित हरियाणा काली मंदिर के पुजारी पंडित तरुण भट्टाचार्य का कहना है कि कलश स्थापना सुबह सात से पौने आठ बजे तक होगी। तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णव देवी मंदिर में सुबह आठ बजे कलश स्थापना और ज्योति प्रचंड की जाएगी।
विज्ञापन


ज्योति ज्वाला जी से लाई जाएगी। तिकोना पार्क स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में कलश स्थापना और ज्योति प्रचंड सुबह आठ बजे होगी। इसके अलावा दो नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, पांच नंबर डी ब्लॉक के दुर्गा मंदिर और नाथी चौक के दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र के लिए विशेष तौर पर सजावट की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें