फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र हत्याकांड : पुलिस के हाथ आया बंटी

Fri, 01 Nov 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित नरेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


उससे नरेंद्र हत्याकांड के साथ अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ हो रही है। गौरतलब है कि गांव फरीदपुर निवासी नरेंद्र की 19 अगस्त को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर सेक्टर 15/15ए डिवाइडिंग रोड पर हत्या कर दी गई थी।

वारदात के समय नरेंद्र अपनी स्कॉर्पियो में सुरक्षाकर्मी नियाज अहमद के साथ था। नरेंद्र के भाई जितेंद्र की शिकायत पर राजेश नागर, महावीर बैंसला, सुनील बैंसला, अनिल, रूप सिंह नागर, विनोद खटाना, विजयपाल, फिरे व जेल में बंद पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सीआईए सेक्टर-30 प्रभारी राजेश चेची ने बताया कि जांच के दौरान जिला बागपत (यूपी) के कमाला गांव निवासी शूटर बंटी का नाम भी उजागर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें