फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 26 Sep 2013 11:38 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान निवासी उदल सिंह ने थाना सराय ख्वाजा पुलिस को बताया कि उसका बेटा शिवा परिवार के साथ मोलड़बंद क्षेत्र में रहता है। बुधवार रात शिवा पत्नी पिंकी  के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन


वापस लौटते समय अगवानपुर रोड पर सेहतपुर के नजदीक पहुंचा तो अचानक थ्री-व्हीलर पलट गया। इससे थ्री-व्हीलर में बैठे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पिंकी को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई जयकरण ने बताया कि दिल्ली निवासी आरोपी ऑटो चालक वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में ईएसआई चौक के नजदीक केैं टर की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने थाना एसजीएम नगर पुलिस को बताया कि किसी काम से उसका भाई लक्ष्मणदासा बुधवार देर शाम एनएच-तीन में गया था।

गोल चक्कर के पास एक कैंटर के चालक ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नेहरू कॉलोनी निवासी कैंटर चालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें