फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक कंपनी में लगी आग

Tue, 05 Nov 2013 06:46 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की डबुआ पाली रोड स्थित एक प्लास्टिक की कंपनी में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यहां प्लॉट नंबर-छह स्थित भानु प्लास्टिक नामक कंपनी में मंगलवार को चौकीदार ने धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कंपनी मालिक राजपाल को दी। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और डबुआ पुलिस चौकी से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।

आग से  मिक्चर मशीन, तीन कटर, चार बिजली की मोटरें और प्लास्टिक की बोरियों में रखा कई कुंतल सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें