गैस एजेंसियों पर आधार कार्ड नंबर जुड़वाने के लिए लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक सिर्फ 13 हजार गैस उपभोक्ताओं ने ही अपना आधार कार्ड नंबर गैस एजेंसी से जुड़वाया है।
जबकि जिले में इसके 4.25 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता के सिलेंडर की सब्सिडी उसके बैंक खाते में जमा कराने के लिए आधार को एजेंसी से जुड़वाना जरूरी है। लेकिन लोग इसमें रुचि नहीं दिखा रहे। गैस एजेंसियों को प्रशासन की तरफ से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि जो भी उपभोक्ता गैस बुकिंग कराने के लिए आता है, उसे नियम की जानकारी दी जाए।
उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बताया कि शुक्रवार को सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उनको कहा जाएगा कि वह अपने सभी उपभोक्तओं को गैस बुक करने से पहले आधार कार्ड नंबर लें, ताकि काम तेजी से हो सके।