फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरल्स से गूंज उठे चर्च

Wed, 25 Dec 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को शहर के सभी चर्च क्रिसमस पर कैरल्स (ईसा मसीह के जन्म पर बधाई गीत) से गूंज उठे। प्रत्येक चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री, रिंगिंग बेल्स और गुब्बारों से सजाया गया था। दोपहर तक सभी चर्च में पूजा हुई, जिसके बाद एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को एक बार फिर विशेष प्रार्थना कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


फ्रूट गार्डन स्थित शांति निवास चर्च में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रार्थना की गई। इस दौरान बाइबल के विशेष अध्यायों में से प्रवचन हुआ। चर्च के फादर रिव एरिक डेनियल ने कहा कि ईसा मसीह मानव जाति को पापाें से बचाने के लिए धरती पर आए थे।

एनएच-तीन स्थित सेंट जोसफ चर्च में ईसा मसीह के जन्म के समय की झोपड़ी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चर्च में सुबह 8:30 बजे से लेकर सुबह 12:30 बजे तक प्रार्थना कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


फादर हृदय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह भी विशेष प्रार्थना का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के साथ ही छह जनवरी को एप्पी फैनी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ईसा मसीह के बाल रूप को सेलीब्रेट करने के लिए इस पर्व को मनाया जाता है।

सेक्टर-11 स्थित ऑल सेंट चर्च में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक प्रार्थना हुई। फादर रवि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईसा मसीह ने अपने जीवन में लोगों को गलत कार्य करने से रोका था, ऐसा ही सभी व्यक्तियों को करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें