फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित

Thu, 26 Sep 2013 11:44 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 यह प्रतियोगिता जम्मू में एक से तीन अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। प्रतियोगिता में एसोसिएशन ने अनुभवी खिलाड़ियाें को तरजीह दी है। ताकि टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन


टीम के मैनेजर संजय सपरा ने बताया कि लड़कियाें की टीम में आठ खिलाड़ियाें का चयन किया गया है। जबकि लड़कों की टीम में 13 खिलाड़ी शामिल हैं। लड़कियों की टीम में फरीदाबाद की खिलाड़ियाें का चयन हुआ है।

जिसमें अनुभवी एकता कालिया से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। दौरे के लिए टीम का कोच प्रदीप पॉलीवाल को नियुक्त किया गया है। टीम 29 सितंबर को रवाना हो जाएगी। पिछली बार भी नार्थ जोन में प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार पदक हासिल किए थे। इस बार भी दोबारा वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियाें की टीम में एकता कालिया, भव्या अनेजा, ज्योति (फरीदाबाद), गायत्री, जागृति (पंचकूला), सीमा, ललिता, कोमल (सोनीपत) का चयन हुआ है।

लड़काें की टीम में अक्षित, महाजन, सौरव, चेतन, अरुण, कार्तिक, दिव्यांशु, अभिजोत, नीरज, रविंद्र, सिद्धार्थ, नीरज, हरिंदर, रजत को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें