फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा नार्थ जोन बैडमिंटन का शानदार प्रदर्शन

Fri, 04 Oct 2013 11:45 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में संपन्न हुई नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। लड़कियों के बाद लड़कों ने भी नॉर्थ जोन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


टीम मैनेजर संजय सपरा ने बताया कि लड़कों की टीम ने दिल्ली को हराकर यह ट्रॉफी जीती है। फाइनल में खेले गए पांच मुकाबलों में से हरियाणा ने तीन मुकाबले जीत कर दिल्ली को पराजित किया। हरियाणा की ओर से अक्षित ने एकल मुकाबले में दिल्ली के रॉबिन बिष्ट को हराया।

दूसरे एकल मुकाबले में दिल्ली के अंकित चिकारा ने हरियाणा के नीरज को हराया। डबल्स मुकाबले में अक्षित महाजन और सौरभ कपूर की जोड़ी ने दिल्ली के आर. अहलावत और भास्कर की जोड़ी को 2-1 से हराकर बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में हरियाणा के केतन ने दिल्ली के भास्कर को हराकर जीत दिलाई। हरियाणा के कोच प्रदीप पालीवाल ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें