फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक : एसजीएम नगर सबसे संवेदनशील घोषित

Fri, 04 Oct 2013 11:36 PM IST
फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने एसजीएम नगर को डेंगू के मामले में सबसे संवेदनशील घोषित किया है। अभी तक आए 168 डेंगू पॉजिटिव मामलों में से 15 और 840 संभावित मरीजों में से 50 अकेले एसजीएम नगर के हैं।
विज्ञापन


इसे जानने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की एक टीम एसजीएम नगर पहुंची। टीम ने 450 घरों का सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान जांच के लिए बुखार पीड़ित आठ मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए।

टीम में डेंगू शाखा की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. योगेश शर्मा, हेल्थ इंस्पेक्टर नरेश कुमार शामिल थे। इस मौके पर जिला मलेरिया और डेंगू अधिकारी डॉ. रमेश, हेल्थ इंस्पेक्टर शमशेर, बायोलॉजिस्ट डॉ. बीके अरोड़ा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। टीम शनिवार को भी संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करेगी।
विज्ञापन


14 जगहों पर मिला लार्वा, चार पर जुर्माना
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एसजीएम नगर से 14 अलग-अलग जगहों पर डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। जिन्हें टीम द्वारा मौके पर नष्ट किया गया। जिन घरों में लार्वा मिला उन्हें टीम ने नोटिस जारी किया। इसके अलावा चार लोगों पर जुर्माना लगाया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर शमशेर ने बताया कि इन चारों के निवास स्थान पर पहले भी लार्वा मिला था। चेतावनी का उल्लंघन किए जाने के कारण इन पर 200 से दो हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली और यूपी से डेंगू संक्रमण
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि क्षेत्र से अधिकांश लोग यूपी और दिल्ली में कामकाज करने जाते हैं। ये लोग डेंगू संक्रमण वाहक के रूप में बीमारी फैलाने का काम कर रहे हैं।

जलभराव ने बढ़ाई समस्या
टीम ने बताया कि लोगों में डेंगू से बचाव की जागरूकता कम है। इसके अलावा क्षेत्र में जलभराव की समस्या है। जिस कारण डेंगू मरीजों की संख्या अधिक है।

डेंगू पीड़ित सफदरजंग रेफर
डेंगू से पीड़ित एक महिला व बच्ची को बीके अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जिसमें से तिलपत की रहने वाली महिला को गंभीर स्थिति के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुभाष कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय एक बच्ची को बेहोशी की हालत में सुबह 10:30 बजे बीके अस्पताल लाया गया। बच्ची के पिता ने बताया कि एक सप्ताह से बच्ची को बुखार चल है। दवा खाने से बुखार उतर जाता है। लेकिन शुक्रवार को बच्ची बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें