नहरपार स्थित संतोष नगर में घर के आंगन में खेल रहा छह साल का बच्चा अचानक जलती हुई अंगीठी के ऊपर जा गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
नहरपार इलाके के संतोष नगर में मिथिलेश परिवार के साथ रहता है। शनिवार शाम उसकी पत्नी कोयले की अंगीठी जलाकर खाना बना रही थी। तभी उसका छह साल का बेटा सोनू खेलते-खेलते जलती हुई अंगीठी के ऊपर जा गिरा।