फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेस आठवीं मंजिल से कूदी

Mon, 07 Oct 2013 06:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर पार सेक्टर-85 में रविवार देर रात एक एयर होस्टेस ने ओमेक्स टावर की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जिला पलवल के गांव रायदासका के रहने वाले राहुल ने 2012 में मूल रूप से बंगलूरू की रहने वाली इंदु लांबा से प्रेम विवाह किया था। दोनों यहां ओमेक्स टावर की आठवीं मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे थे।

राहुल फाइनेंस व प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि इंदु गो एयरवेज कंपनी में एयर होस्टेस थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इंदु ने आठवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना भूपानी पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके अलावा घटनास्थल का भी मुआयना किया। सोमवार शाम को बंगलूरू से मृतका के परिजन फरीदाबाद पहुंचे।

उसके बाद पुलिस ने शव को निजी अस्पताल से बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल देवेंद्र यादव का कहना है कि अभी तक की जांच में युवती के छलांग लगाने की बात सामने आ रही है।

किन परिस्थितियों में उसने छलांग लगाई इस संबंध में उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें