फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराली ब्लाक में फिर शुरू होगा मलेरिया सर्वे

Wed, 25 Dec 2013 11:42 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोराली ब्लाक से मलेरिया के अधिकांश मामले सामने आने को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने एहतियातन कदम उठाते हुए पूरे ब्लॉक को 2014 के लिए मलेरिया संवेदनशील घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में पूरे जिले से 1008 मलेरिया मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गई थी। जिसमें कोराली ब्लॉक से 781 मरीज थे। जिसके बाद स्वास्थ्य मुख्यालय ने ब्लॉक को मलेरिया संवेदनशील क्षेत्र में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में जनवरी 2014 से ही मलेरिया रोकथाम के लिए सर्वे शुरू करने का निर्णय लिया है।

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यालय ने जिला मलेरिया विभाग से तीन साल का आंकड़ा मांगा है। इसके साथ ही मुख्यालय ने जिला विभाग से क्षेत्र में मलेरिया संक्रमण फैलने के कारणों के बारे में रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि आंकड़ों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा रही है। निर्देश प्राप्त होने के बाद जनवरी 2014 के प्रथम सप्ताह में सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।

गांव जो है संवेदनशील
कोराली ब्लॉक के चांदपुर, फज्जूपुर, इमामुद्दीनपुर, शाहजहांपुर गांव को संवेदनशील घोषित किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरूवा, अहसानपुर, साहूपुरा, नया गांव, नंगला, मोठूका, जवाहर नवोदय विद्यालय को भी संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें