फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवकों का शव कुएं में मिला

Fri, 30 Aug 2013 05:34 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीमका गांव में दो युवकाें का शव संदिग्ध परिस्थितियाें में एक कुएं के अंदर पाया गया। दोनों युवक गांव के ही रहने वाले थे। शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन

नीमका गांव के रहने वाले करतार (27) व उसका दोस्त (40) रविवार(25 अगस्त) को मोटरसाइकिल पर सवार होेेकर निकले थे, जिसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। अगले दिन दोनों के परिवार वालाें ने इनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं लग सका। इसके बाद परिजन परेशान होकर बृहस्पतिवार को तिगांव थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए गए तो पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर मांगे। नंबर ट्रेस करने पर पता लगा कि दोनों नीमका गांव के आसपास ही हैं, जब परिजनाें ने गांव वालाें के साथ मिलकर तलाश शुरू की तो दोनाें के शव कुएं में मिले। परिजनाें ने हत्या का शक जताया है। पुलिस के अनुसार, जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती। इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें