फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल युक्त पानी नष्ट कर रहा हरियाली

Thu, 15 Aug 2013 05:34 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रशासन भले ही हरियाली बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन सरकारी विभागों की लापरवाही के कारण ही हरियाली बर्बाद हो रही है। ऐसा ही एक नजारा सेक्टर-59 में देखा जा सकता है। यहां केमिकलयुक्त पानी हरियाली पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां कई कंपनियां केमिकल युक्त पानी खुले में छोड़ देती हैं। यही पानी पेड़ोें की जड़ों में जाता है जिससे हरे-भरे पेड़ सूख जाते हैं। जब कंपनी प्रबंधन से इस बात की शिकायत की जाती है तो वह लड़ाई-झगडे़ पर उतर आते हैं। यहां बसे कैली गांव के लोगों ने बुधवार को उपायुक्त से गुहार लगाई कि पेड़ों को नष्ट करने वाले उद्योगों पर कार्रवाई हो।
ग्रामीण संजीव और हरेंद्र ने बताया कि सेक्टर-59 के पास हुडा वन क्षेत्र में आए दिन निजी कंपनियों द्वारा आठ-दस टैंकर केमिकलयुक्त पानी डाला जाता है। यह हरियाली के लिए नुकसानदायक है। उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बताया कि हुडा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को केमिकल युक्त पानी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें