फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार

Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीके अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग की जच्चा-बच्चा योजना को पलीता लगा रहा है। शनिवार को एक गर्भवती महिला को इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने भर्ती नहीं किया। करीब एक घंटे तक महिला इमरजेंसी के बाहर पड़ी रही। बाद में सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह के हस्तक्षेप पर महिला को इलाज मिला।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रेनू चार माह से गर्भवती थी। उसके पति मुकेश के जानकार प्रवीण ने बताया कि रेनू की तबीयत शनिवार को बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि बच्चा गर्भ में ही मर गया है, जिसके बाद उसे बीके रेफर किया गया।
प्रवीण ने बताया कि महिला को दोपहर एक बजे बीके अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां मौजूद चिकित्सक ने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया। एक घंटे के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

उधर, पलवल निवासी हेमलता को पेट में दर्द की शिकायत पर बीके रेफर किया गया था। महिला के साथ आई पड़ोसन सुनीता यादव ने बताया कि पीड़ित को 12 बजे अस्पताल लाया गया। लेकिन कोई चिकित्सक उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें