फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार ऑडी की कीमत 60 हजार रुपये

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लग्जरी कार ऑडी की कीमत केवल 60 हजार रुपये। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस प्रवक्ता को भेजी गई क्राइम रिपोर्ट कह रही है। पुलिस ने एनएच-एक स्थित मकान के बाहर से चोरी हुई ऑडी की कीमत क्राइम रिपोर्ट में 60 हजार रुपये दर्शाई है।
विज्ञापन

एनएच-एक के डी ब्लॉक में रहने वाले तरुण कोहली ने थाना कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी ऑडी कार (एचआर-29एसी 0100) एक मई की रात को घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच किसी ने कार को चोरी कर लिया। इस कार को उसने वर्ष 2012 में खरीदा था।
तरुण की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने कार चोरी होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन लग्जरी कारों में शुमार इस कार की कीमत क्राइम रिपोर्ट में केवल 60 हजार रुपये ही दर्शाई गई है।
विज्ञापन

उधर, मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल राकेश कुमार का कहना है कि अभी मालिक ने कार की कीमत पुलिस को नहीं बताई है। वहीं, थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि ऑडी कार चोरी होने का मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि इस मामले में एक्सपर्ट से सलाह ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें