फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीसीएल में डिसेबल खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

Wed, 20 Mar 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इंडियन क्रिकेट लीग की तर्ज पर फरीदाबाद में जल्द ही आईपीसीएल (इंडियन फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट लीग) का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में केवल डिसेबल क्रिकेटर ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सभी मैच राजा नाहर सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट लीग 29 अगस्त से तीन सितंबर के बीच खेली जाएगी। डिसेबल क्रिकेटरों की प्रतिभा को एक प्लेटफार्म देने के लिए भारतीय डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें आठ टीमों के क्रिकेटरों की बोली भी लगाई जाएगी। बोली लगाने के लिए निजी कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा। आठ टीमों में रायल्स दिल्ली, हरियाणा पैटरोटियस, पंजाब जवान, बंगाल टाइगर, छत्तीसगढ़ आयरन किंग, बैंगलोर स्ट्राइकर, हिमाचल शामिल हैं। क्रिकेट लीग जीतने वाली टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के तौर पर 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।
आईपीसीएल आयोजक कमेटी के प्रधान हितेंद्र गांधी ने बताया कि पहली बार डिसेबल खिलाड़ियों के लिए इस तरह की लीग का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लीग कराने का मकसद खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि टीमों के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें