फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा निस्तारण प्लांट की क्षमता बढ़ेगी

Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। आबादी बढ़ने के साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े की मात्रा भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को फरीदाबाद व गुड़गांव नगर निगम के अधिकारियों ने इस बाबत एक संयुक्त बैठक की, जिसमें बंधवाड़ी स्थित कचरा निस्तारण प्लांट की क्षमता बढ़ाने व उसकी मॉनीटरिंग से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की गई।
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम ऑडिटोरियम में हुई बैठक में फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त अभय सिंह यादव के साथ ही गुड़गांव नगर निगम के आयुक्त अशोक सांगवान व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में दोनों शहरों से निकलने वाले कचरे की बढ़ती मात्रा, उसके निस्तारण व प्लांट की मॉनीटरिंग संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई और तय किया गया कि कचरे के निस्तारण के लिए बंधवाड़ी स्थित प्लांट की क्षमता को इसे चलाने वाली कंपनी सितंबर तक बढ़ाकर दोगुना करेगी।
प्लांट में रोज प्रोसेस होने वाले कूड़े का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और इसकी मॉनीटरिंग के लिए गुड़गांव व फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। गौरतलब है कि गुड़गांव व फरीदाबाद दोनों ही शहरों का कूड़ा बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें