फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने का झांसा देकर लगा दिया चूना

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। भूपानी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में फ्लैट दिलवाने के नाम पर लाखाें रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 रत्न ज्योति अपार्टमेंट निवासी अमरनाथ पांडे ने शिकायत में कहा है कि मैसर्स पाल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने आईटीएस डायरेक्टर 104 पाल टावर एमजी रोड सिकंदरपुर गुड़गांव के साथ मिलकर उन्हें सेक्टर-48 में एक फ्लैट दिलवाने की बात कही। जिसके लिए उनसे करीब 50 रुपये भी ले लिए। लेकिन आरोपियों ने न तो उन्हें फ्लैट दिलवाया और न ही पैसे वापस किए। आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भूपानी थाना क्षेत्र केे ही एक अन्य मामले में भतोला गांव के पास नागर कॉलोनी निवासी रामानंद अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि मेवार फेरर आईएनएफ लिमिटेड के डायरेक्टर सुरेंद्र सेठ, आशीष सेठ ने मिलकर उन्हें गांव भातोला फरीदाबाद में फ्लैट दिलवाने की बात कही। जिसकी एवज में उनसे एक लाख रुपये भी लिए गए। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी फ्लैट नहीं दिया गया। आरोप है कि जब रामानंद ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें