फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, युवती की मौत

Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-25 के निकट तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार एक युवती उछलकर बाहर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ र्गई। युवती की जल्दी ही शादी होने वाली थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पर्वतीया कालोनी में रहने वाले कुलबीर ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन बीना उर्फ मोनुका सेक्टर-25 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। जल्दी ही उसकी शादी होने वाली थी। इस वजह से करीब 15 दिन पहले बीना ने कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी।
प्रबंधकों ने उसकी बहन बीना को हिसाब देने के लिए शनिवार को कंपनी बुलाया था। सुबह वह एक ऑटो पर सवार होकर बीना के साथ कंपनी गया था। हिसाब हो जाने के बाद दोनों एक ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब ऑटो सेक्टर-25 से गुजर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक के चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बीना उछल कर ऑटो से बाहर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें