फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट बचाने की दिशा में बढ़ाया कदम

Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूमाफिया से सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए हुडा ने इन्हें पोल फेंसिंग से कवर करने की योजना तैयार की है। योजना पर हुडा 55 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

हुडा प्रशासक के पास लगातार ग्रीन बेल्ट पर भूमाफिया द्वारा कब्जा कर पार्किंग चलाने की शिकायतें आ रही हैं। कुछ ग्रीन बेल्ट पर तो भूमाफिया ने झुग्गियां तक बसा दी हैं। इसके एवज में झुग्गी वालों से मासिक किराया या एक मुश्त राशि भी ली जा रही है।
इस मसले पर पिछले दिनों हुडा प्रशासक ने बागवानी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर ग्रीन बेल्ट पर होने वाले कब्जों पर अंकुश लाने की योजना को तैयार करने के आदेश दिए। जिसके बाद बागवानी शाखा के अधिकारियों ने प्रथम चरण में बाईपास से सटे कुछ सेक्टरों को इस योजना में शामिल किया। जिसके तहत सेक्टर-33, 34, 29, 12 की ग्रीन बेल्ट को शामिल किया गया है। हर्टीकल्चर एक्सईएन जोगी राम ने बताया कि प्रशासक के निर्देश के बाद चार सेक्टरों को पोल फेंसिंग से कवर करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 55 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। इसमें सेक्टर-33 व 34 पर 37 लाख रुपये, सेक्टर-29 के लिए 5 लाख और सेक्टर-12 के लिए 13 लाख रुपये का बजट तैयार किया है। इसके लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। हुडा प्रशासक एनके सोलंकी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट को बचाने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है। जिससे बेशकीमती सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त रहेगी और पोल फेंसिंग से पर्यावरण सरंक्षण भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें