फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका बचाने को दौड़ेंगे दस हजार लोग

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला खेल परिसर में तीन दिसंबर को लोग बालिका बचाने के लिए दौड़ लगाते नजर आएंगे। पुरुषों के मुकाबले में स्त्रियों के घटते अनुपात को बढ़ाने तथा लोगों को जागृत करने हेतु एबल चैरिटीज संस्था द्वारा तीन दिसंबर को सेव द गर्ल चाइल्ड नामक वाकाथन का आयोजन किया जाएगा। इस वाकाथन में करीब दस हजार लोग हिस्सा लेंगे। वहीं पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी वाकाथन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एबल चैरिटी के प्रधान प्रेम कुमार खुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि वाकाथन सेक्टर-12 खेल परिसर से शुरू होकर सेक्टर-15 मार्केट सेक्टर-16 सनफ्लेग हॉस्पिटल व डीएवी सेक्टर-14 के सामने से होते हुए खेल परिसर में समाप्त होगी। यह वाकाथन 7 किलोमीटर की होगी। इस दौरान पुलिस कमिशभनर शत्रुजीत सिंह कपूर व जिला उपायुक्त भी मौजूद होंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य आनंद मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष भी मिनी मैराथन का आयोजन किया था। वाकाथन में स्कूल व कालेजों के बच्चों के अलावा शहर वरिष्ठ नागरिक भी हिस्सा लेंगे। एबल चैरिटी की सदस्य नीता अनेजा ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ नुक्कड़ नाटक तथा नारी के महत्व को लोगों को बताने के लिए अन्य नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। संस्था की अन्य सदस्य नीतू हुड्डा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इतनी जागरूकता फैलाए जाने के बाद भी भ्रूण हत्या के मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। जिससे लोगाें को प्रेरणा दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें