फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के पुत्र के अपहरण का चौथा आरोपी काबू

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पिछले माह एनएच-दो स्थित एक स्कूल के मुख्य द्वार के पास से कैटरर्स व्यवसायी के पुत्र का हत्या की नीयत से अपहरण किए जाने के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

एनएच-दो निवासी विनय गुप्ता कैटरिंग का व्यवसाय करते हैं। 28 सितंबर, 2012 को उनके 9 वर्षीय पुत्र ऋतिक का दोपहर के समय उसके स्कूल के गेट के सामने से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस अपहरणकांड को दो दिन के अंदर सुलझाते हुए उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक गांव से अपहृत ऋतिक को सकुशल मुक्त करा लिया था। जबकि इस अपहरणकांड में ऋतिक के पिता विनय गुप्ता के यहां नौकरी करने वाले सुखबीर और उसके तीन अन्य साथियों मोतल, ढाकन सिंह तथा दुर्वेश के नाम भी सामने आए थेे। पुलिस ने सुखबीर, मोतल और ढाकन को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दुर्वेश अभी तक फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार की शाम यूपी के जिला बदायूं के गांव मोहमदपुर कुडई में छापा मारकर फरार आरोपी दुर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्वेश को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें