फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का संसोधित प्रस्ताव मुख्यालय भेजा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वन विभाग को सौंपी जाने वाली जमीन का संशोधित प्रस्ताव हुडा ने मंजूरी के लिए उच्चाधिकरियों के पास भेज दिया है। पहले प्रस्ताव में खामियों की वजह से उच्च अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन

हुडा अधिकारियों की लापरवाही के कारण बदरपुर वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर की लाइन बिछाने में लगातार देरी हो रही है। हुडा अब तक वन विभाग को हटाए जाने वाले पेड़ों को लगाने के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं करा सका है। मेट्रो कॉरिडोर में बाधक बन रहे करीब 3 हजार पेड़ों को हटाने की अनुमति हुडा ने वन विभाग के अधिकारियों से मांगी थी। लेकिन पर्यावरण मंत्रालय ने मेट्रो प्रशासन से पेड़ों को लगाने की कीमत और हुडा से करीब 75 एकड़ जमीन पेड़ों को लगाने की मांग की थी। हुडा अधिकारियों ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए जगह चिंहित कर दी थीं। लेकिन खामियोें को देखते हुए जमीन के इस प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया और संशोधित प्रस्ताव जल्द मुख्यालय भेजने के आदेश दिए। सोमवार को सेक्शन छह की मंजूरी पर मोहर लगने के बाद इस प्रस्ताव को तत्काल उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है।
हुडा प्रशासक एन के सोलंकी ने बताया कि संशोधित प्रस्ताव भेज दिया गया है। अंनगपुर में वन विभाग को 75 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ औपचारिकता शेष रह गई थी। जिसे प्रस्ताव में पूरा किया गया है। संभवत: इस सप्ताह मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें