फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर में आग लगने से एक शख्स की मौत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में बीती रात एक व्यक्ति के बिस्तर में अचानक आग लग गई। आग में बिस्तर पर सो रहा व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

40 वर्षीय आनंदपाल बल्लभगढ़ की आदर्श नगर की गली नंबर-16 में रहता था। बताया जा रहा है कि वह नशे के आदी था। बीती रात वह अपने घर पर सोया हुआ था। रात्रि में वह पानी पीने के लिए उठा था और पानी लेने के बाद फिर से अपने बिस्तर पर सो गया था। रात्रि में अचानक इसके बिस्तर में आग लगी हुई पाई गई। जिसमें आनंदपाल आग की लपटों में घिरा हुआ था। उसे तुरंत घर के अन्य लोगों ने संभाला तथा उसे बीके अस्पताल में लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें