फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी में डॉक्टर ने फांसी लगाई

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आदर्श कॉलोनी में रहने वाले एक आरएमपी डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगा ली। उसकी पत्नी बच्चाें को लेकर मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह डॉक्टर की बहन और जीजा भैया दूज पर उसके घर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विजेंद्र (40 वर्ष) आदर्श कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। विजेंद्र आदर्श कॉलोनी में ही अपना क्लीनिक चला रहा था और बताते हैं कि पिछले कुछ दिनाें से वह परेशान चल रहा था। पांच दिन पहले विजेंद्र की पत्नी त्योहाराें के कारण अपने बच्चाें को लेकर मायके चली गई। इस बीच बृहस्पतिवार को भैया दूज पर बिजेंद्र के जीजा व बहन रेवाड़ी से उसके घर पहुंचे। उन्हाेंने कई बार घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसके जीजा ने खिड़की से झांककर कमरे के भीतर देखा तो विजेंद्र फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें