फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों की सलाह से सुधरेगी गांवों की बिजली

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रामीण इलाकाें में बिजली आपूर्ति कैसे बेहतर हो। किन कमियों को दूर किया जाए...आदि मुद्दों को लेकर बिजली निगम पंचायतों से सलाह लेगा। पंचायत अपने यहां बिजली से संबंधित आवश्यक बदलावाें का प्रारूप तैयार कर बिजली निगम कार्यालय में दे सकती हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, गांवों में बिजली वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों के सर्वे को शुरू कर दिया गया है। शहरी इलाकाें के तर्ज पर ग्रामीण इलाकाें में बिजली आपूर्ति के समय को बढ़ाने व सही वोल्टेज सप्लाई के लिए बिजली वितरण निगम ने पंचायतों से संपर्क करने का निर्णय लिया है। बिजली निगम अधिकारी गंावों में सरपंचों से सलाह करके सर्वे को पूरा करेंगे। सर्वे के बाद जरूरी सामान की सूची प्रबंधन के पास भेजी जाएगी, जिसमें प्रत्येक कार्य का विस्तार से ब्यौरा होगा। जिले के सभी 186 गांवों मे सबमें योजना के तहत काम होना है। बिजली निगम के सीएमडी देवेद्र सिंह ने बताया गया कि इस विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन 21 गंावों को कवर किया जाएगा। इसके तहत गठित टीमें महीने में कम से कम 25 दिन कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें