फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से लेकर हाइवे तक जाम

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली की पूर्व संध्या पर खरीदारी को लेकर बाजारों से लेकर हाइवे तक जाम लगा रहा। सोमवार की शाम को तो स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को खरीदारी के चलते बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं थी। एनआईटी के बीके से लेकर नीलम, नीलम से लेकर बाटा और बाटा से लेकर बीके तक का रिंग रोड पूरी तरह जाम रहा। इन सड़कों के फुटपाथों पर फूल बेचने वालों का कब्जा रहा।
नीलम से अजरौंदा चौक एवं बाटा चौक से बाटा मोड़ तक लोग दोनों फ्लाईओवरों पर जाम से जूझते रहे। देर रात तक यह स्थिति बनी रही। लोगों ने जाम से दो-चार होते हुए दीये, मोमबत्तियों, लड़ियों, मिठाईयों एवं प्रसाद के लिए फल एवं लाई की खरीदारी की। सबसे बड़ी एक नंबर मार्केट में जब सुबह से ही भीड़ ने अपना रंग दिखाना शुरू किया तो पुलिस वालों ने सड़क के बीचोबीच लगने वाली सेंट्रल पार्किंग हटा दी। जिन्होंने इनमें अपनी बाइक नहीं हटाई उन्हें पुलिस ने धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। कई वाहनों की हवा निकाल दी। हालत यह हो गई कि बीके से हार्डवेयर तक मुख्य सड़क पर भी वाहनों का रेला लग गया।
विज्ञापन

हाइवे के अजरौंदा चौक, ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ चौक भी बुरी तरह ठप रहे। उधर, पांच नंबर की मुख्य सड़क पर कई जगह वाहनों को रोक कर दूसरे रास्तों से भेजा गया। बाजारों में सड़क एवं फुटपाथ पर दिवाली से संबंधित सामान बेचने वालों के अतिक्रमण के कारण ज्यादा जाम बढ़ा।
विज्ञापन

यही हाल ओल्ड फरीदाबाद का रहा। जहां पर लिंक रोड एवं मेन मार्केट में निकलने की जगह नहीं थी। बल्लभगढ़ बाजार में भी जाम के झाम से लोग जूझते रहे। सबसे बुरा हाल रहा अंबेडकर चौक पर, जहां जगह कम होने के कारण भारी जाम लगा। खरीदारी की भीड़भाड़ से लगे जाम में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें