फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.80 लाख रुपये भरा बैग उड़ाया

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड पर एक बैंक के बाहर खड़ी फैक्ट्री मालिक की कार से चार लाख अस्सी हजार रुपये की नगदी और जरूरी कागजातों से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शक होने पर चालक से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 में रहने वाले योगराज आनंद की मुजेसर क्षेत्र में फैक्ट्री है। बताया गया है कि शनिवार को योगराज अपनी कार से रुपयों भरा बैग लेकर फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कुछ काम होने के चलते वह नीलम-बाटा रोड स्थित यूनियन बैंक के पास रुक गए। कार में चालक व बैग को छोड़कर वह अपना काम निपटाने के लिए चले गए। कुछ देर बाद लौटे तथा कार से फैक्ट्री चले गए। फैक्ट्री पहुंचने पर कार से बैग गायब मिला। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि योगराज आनंद की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। बैग में चार लाख अस्सी रुपये बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें