फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में गिरने से बच्चे की मौत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में दिवाली की तैयारी को लेकर घर में साफ सफाई के दौरान आठ वर्षीय बच्चा खेलते हुए अचानक दस फुट गहरे पानी के टैंक में गिर गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

रंजीत कुमार डबुआ कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। रंजीत का आठ वर्षीय बेटा गोलू कालोनी के एक स्कूल में पढ़ता था। रंजीत दिवाली को लेकर शुक्रवार को मकान की साफ सफाई और सफेदी करवा रहे थे। इस दौरान घर में बने अंडरग्राउंड पानी के टैंक को भी साफ करने के लिए खाली किया गया था। शाम को टैंक की सफाई करने के बाद दोबारा से पानी भरा जा रहा था। इस कारण टैंक का ढक्कन खुला था। टैंक के पास ही गोलू खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह टैंक में गिर गया। तब तक टैंक में काफी पानी भर चुका था। परिजनों को जब पता चला कि गोलू टैंक में गिर गया है तो उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू हुए। कुछ देर बाद गोलू को टैंक से बाहर निकाला गया। उसे बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें