फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेजों में रुकेगा घरेलू सिलेंडर का प्रयोग

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू सिलेंडराें के प्रयोग को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जद में अब स्कूल व कॉलेजाें की कैं टीन भी आएगी। इससे पहले विभाग द्वारा केवल रेहड़ी व ढाबाें वालाें पर ही कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन प्रशासन ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को आदेश जारी किया है कि न केवल ढाबों व हलवाइयों की दुकान पर बल्कि स्कूल व कॅालेजाें के कैंटीन पर भी छापेमारी की जाए।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पिछले दो माह से घरेलू सिलेंडराें का कॅमर्शियल प्रयोग रोकने के लिए अभियान तो चलाया गया है लेकिन इस अभियान में केवल रेहड़ी व ढाबे वालाें पर ही कार्रवाई की जा रही थी। जबकि बडे़ रेस्टोरेंट व स्कूल, कॉलेजाें की कैंटीन में बड़ी मात्रा में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। फिर भी विभाग ने पिछले दो माह में एक भी ऐसे स्कूल व रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करके सिलेंडर जब्त नहीं किए।
ऐसी जगहाें से सिलेंडर जब्त करना तो दूर विभाग ने नाम के लिए छापेमारी तक नहीं की। इस बात को ग्रिवेंस कमेटी के बैठक में भी लोगाें द्वारा उठाया गया था। लोगाें का कहना था कि जब रेहड़ी व ढाबों वालाें पर अभियान चलाया जाता है तो स्कूल व कॉलेजों की कैंटीन को क्याें बाहर रखा जाता है।
विज्ञापन

जिस पर उपायुक्त ने शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग को विशेष निर्देश जारी करके स्कूल व कॉलेजाें की कैंटीन में भी घरेलू सिलेंडराें पर रोक लगाने को कहा है। उपायुक्त ने 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है ताकि पता चल सके कि विभाग की तरफ से कितने स्कूलाें पर कार्रवाई की गई है। उपायुक्त बलराज सिंह मोर ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि स्कूल व कॉलेजाें में घरेलू सिलेंडराें का प्रयोग रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें