फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग में कमी के बावजूद बिजली दे रही धोखा

Sun, 08 Jul 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मांग में कमी आने के बावजूद बिजली व्यवस्था शनिवार को भी चरमराई रही। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार पल्ला, ए-2 व ए-4 सब-स्टेशन पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण कई रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल चुका है और सूर्य की तपिश से वर्षा ने राहत दी है। लेकिन बिजली निगम की व्यवस्था अभी भी नहीं सुधर सकी है।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार पल्ला सब स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ खराबी आ गई। जिसके कारण कई रिहायशी इलाकों के फीडर ट्रिप हो गए। इन पर मरम्मत कार्य शनिवार दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इसके अलावा ए-4 सब स्टेशन से संबंधित कई ओल्ड फरीदाबाद के कई सेक्टरों के फीडर बंद हो गए। जिन पर शनिवार शाम तक मरम्मत कार्य किया गया। इसके अलावा जवाहर कॉलोनी व पर्वतीया कॉलोनी के फीडरों की लाइनें बरसात के कारण खराब हो गईं।
विज्ञापन


प्रभावित इलाके
पल्ला सब स्टेशन से जुड़े सेक्टर-37, पल्ला, खेड़ी कलां, अगवानपुर, तिलपत, अशोका एन्कलेव में सप्लाई प्रभावित रही।
ए-4 सब स्टेशन से बसेलवा, सैक्टर-16, 17, 18, 19, भूड़ कॉलोनी के फीडर ट्रिप हो गए।
ए-2 सब स्टेशन के एनएच-5, नीलम, तिकोना पार्क, संजय कॉलोनी, मुजेसर, थर्मल कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें