फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली घी की फैक्टरी पकड़ी

Sat, 14 Sep 2013 10:29 PM IST
तोशाम(भिवानी)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के तोशाम में शनिवार शाम पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य अधिकारियों ने छापामारी कर नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी। स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस अधिकारियों के अचानक छापे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


छापे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भरकर करीब 650 लीटर घी, 44 टीन रिफाइंड, 135 टीन घी और घी बनाने वाले उपकरणों को कब्जे में ले लिया।

शनिवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने तोशाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डा. भरत और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक पवन ने थाना प्रभारी देशराज के नेतृत्व में हांसी रोड पर कान्हा फार्म के पास बने एक मकान में छापा मारा।

वहां बड़ी मात्रा में नकली घी और तैयार किया जा रहा है। इसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचा जाता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सैंपल लेकर उनको सील कर दिया। डा. भरत ने बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर उन्होंने सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि इनके सैंपल लेकर भेजा जा रहा है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें