फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड को भी मात दे गई राहगिरी

Sun, 19 Jan 2014 11:19 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगिरी पहले गुड़गांव वालों का शौक था। धीरे-धीरे आदत बनी और अब यह स्वभाव बन गया है। साइबर सिटी में रविवार के दिन कड़ाके की ठंड के बीच भी लोगों ने राहगिरी को यादगार बना दिया। इस बार एक बात अलग दिखी। वह रही साइकिलिंग करने वालों की संख्या में इजाफा। जहां पहले 600 से 700 लोग साइकिलिंग करते नजर आते थे, इस बार यह संख्या 1500 से अधिक रही। लोगों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में साइकिल की सवारी कर पसीना निकालने का आनंद ही अलग है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से ठंड के तेवर में तीव्रता आने से अनुमान लगाया जा रहा था कि लोग सड़कों पर कम संख्या में उतरेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। हर बार की अपेक्षा इस बार संख्या कुछ अधिक दिखी। हालांकि बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं की संख्या अधिक रही। राहगिरी आयोजन से जुड़े लोगाें का कहना है कि युवाओं में इसके प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है।

राहगिरी के दौरान वाकॉथन का भी जोश लोगाें में दिखा। इसमें युवक और युवतियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी बड़े जोश में दिखे। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं और योग शिविर का भी आयोजन किया गया। लोगों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि ट्रैफिक नियमों के पालन से क्या फायदे होंगे। लाइव कंसर्ट का भी आयोजन किया गया। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन रोड से शुरू हुए राहगिरी में नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन हुआ। लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस की क्लास भी लगी।
विज्ञापन


अब पुराने गुड़गांव वाले भी पहुंचने लगे
राहगिरी में जहां पहले पॉश एरिया के लोग रुचि लेते थे, अब वही इसमें पुराने शहर के लोग भी शिरकत करने लगे हैं। जिस हिसाब से लोग इसमें हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं राहगिरी में संख्या 10 हजार से 15 हजार तक जल्द ही पहुंच जाएगी। लोगों की मांग है कि राहगिरी बंद नहीं होनी चाहिए। इससे लोगों को शारीरिक श्रम का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें