बारह मई को देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का अंतिम चरण समाप्त होते ही न्यूज चैनलों पर शुरु हुए एग्जिट पोल में हरियाणा को लेकर विशेषज्ञों के अनुमान में काफी अंतर दिखाई दिया।
तीन न्यूज चैनलों ने हरियाणा में भाजपा गठबंधन की जीत का संकेत दिया तो दो चैनलों ने कांग्रेस की जीत की बात कही।
सोमवार शाम साढ़े छह बजे से समाचार चैनलों के सामने बैठे दर्शकों की टकटकी हरियाणा के बारे में लगी रही। एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और न्यूज 24 ने भाजपा को ज्यादा सीटें बताई जबकि न्यूज नेशन और टाइम्स नाउ ने कांग्रेस की ज्यादा सीटें बताई।
एबीपी न्यूज ने भाजपा गठबंधन की 9 और कांग्रेस की 1 सीट पर जीत बताई। इंडिया न्यूज ने भाजपा गठबंधन को 6, कांग्रेस को 2 औक हजकां को 2 सीटें पर जीतते हुए बताया।
न्यूज 24 ने भाजपा को 6-8, कांग्रेस को 1 और इनेलो को 1 सीट पर जीतते हुए बताया। न्यूज नेशन ने भाजपा की 3-4 और कांग्रेस की 6-7 सीटों पर जीत बताई।
टाइम्स नाउ ने भाजपा की 3 और कांग्रेस की 7 सीटों पर जीत बताई। न्यूज 24 को छोड़ किसी भी चैनल ने इनेलो की एक भी सीट नहीं बताई। वहीं आम आदमी पार्टी की एक भी सीट पर जीत नहीं बताई।
यह है न्यूज चैनलों का एग्जिट पोल
चैनल-----------------भाजपा-----कांग्रेस------हजकां------------इनेलो
एबीपी न्यूज-------------9---------1--------------------------------
इंडिया टीवी-------------6----------2------------2-----------------
न्यूज 24--------------6-8---------1------------1-----------------
न्यूज नेशन------------3-4--------6-7----------------------------
टाइम्स नाउ------------3----------7------------------------------