फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 'अधिकारियों की लाइन काट दूंगा... फील्ड का आदमी हूं', औचक निरीक्षण में बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

बिजली मंत्री अनिल विज अचानक बिजली शिकायत केंद्र पहुंचे। उपभोक्ता की 24 घंटे बाद भी शिकायत दूर न होने से वह खफा हुए। एसई को हिदायत दी कि अगर 4 घंटे में शिकायत दूर न हो तो जिम्मेदारी अधिकारी से जवाब मांगा जाए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को पावर हाउस चौक स्थित बिजली शिकायत केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पाया कि एक उपभोक्ता की शिकायत पर 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी। विज ने एसई मनिंदर कादयान को सख्त लहजे में कहा, मैं फील्ड का आदमी हूं, एसी में बैठने काम करने वाला नहीं। जिम्मेदारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करो, नहीं तो मैं लाइन काट दूंगा। इतना ही नहीं, चार घंटे से अगर कोई शिकायत दूर नहीं होती तो जिम्मेदारी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे रिपोर्ट भेजी जाए।

विज्ञापन


रविवार को परिवहन एवं बिजली मंत्री माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित हनुमान कथा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद में पावर हाउस चौक स्थित बिजली शिकायत केंद्र पर पहुंचे। बिजली निगम अधिकारियों के सामने ही उपभोक्ताओं को कॉल करके पूछा कि शिकायतों पर कार्रवाई हुई या नहीं। एक उपभोक्ता ने बताया कि फाल्ट के चलते उसके घर की बिजली सप्लाई एक फरवरी से बंद हैं।
विज्ञापन

लाइनमैन आया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर विज ने एसई को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा दूसरे उपभोक्ताओं से भी विज ने बात की। जब विज शिकायत केंद्र से उतरकर जाने लगे तो एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उनकी गली में बिजली का पोल लगा हुआ है। विज ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली के पोल कहीं भी नाले, नालियों और तथा रास्तों के बीच नहीं होने चाहिए। यदि कहीं इस तरह से कोई पोल है तो उसको तुरंत प्रभाव से हटाकर उचित जगह पर लगाए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें