फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली का नया शेड्यूल आज से लागू, सुरजेवाला का तंज- लोगों पर रोज नए जुल्म ढ़ा रही नायब सैनी सरकार

Sun, 20 Apr 2025 08:47 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सुरजेवाला ने कहा कि रोजाना 8 घंटे बिजली कटौती पर सरकार का ताजा फरमान देखें। सरकार रोजाना लोगों को नए जुल्म ढ़ा रही है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ग्रामीण बिजली फीडरों की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आज से बदल गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ नशा शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत शाम को 7 बजे से लेकर सुबह साढ़े 6 बजे तक बिजली रहेगी। वहीं, सुबह साढ़े 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगी। जबकि, फिर शाम साढ़े 4 बजे से लेकर 7 बजे बिजली बंद रहेगी। अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू होती है। दोनों जोन के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 16 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले...
राज्य सभा सदस्य व महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के शेड्यूल जारी करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार पर तंज कसा है। सुरजेवाला ने कहा कि रोजाना 8 घंटे बिजली कटौती पर सरकार का ताजा फरमान देखें। सरकार रोजाना लोगों को नए जुल्म ढ़ा रही है। इस चिलचिलाती धूम और लू के मौसम में प्रदेश वासियों को बेहाल छोड़कर भाजपा सरकार एयरकंडीशन में सुस्ता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें