फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लक्ष्मी लाडो योजना व ग्रुप C-D पदों की सीधी भर्ती के नियमों पर लगेगी मुहर, 5 मई को मंत्रिमंडल की बैठक

Sun, 20 Apr 2025 08:34 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री सैनी ने बीते बजट सत्र में लक्ष्मी लाडो योजना की घोषणा की थी। इसके तहत पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है। सरकार अभी मंथन कर रही है कि इस योजना का लाभ किसे दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक की तैयारियों में हरियाणा सरकार जुट गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इनमें मुख्य रूप से लाडो लक्ष्मी योजना, सीईटी के नियमों में बदलाव व ग्रुप सी व डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नए नियमों पर मुहर लग सकती है। इसके लिए सीएमओ के अधिकारी दिन रात जुटे हुए हैं, ताकि इन सभी महत्वपूर्ण एजेंडों को कैबिनेट की बैठक में पेश किया जा सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने बीते बजट सत्र में लक्ष्मी लाडो योजना की घोषणा की थी। इसके तहत पांच हजार करोड़ रुपये के बजट का भी प्रावधान किया गया है। सरकार अभी मंथन कर रही है कि इस योजना का लाभ किसे दिया जाए। इतना तय है कि गरीबी रेखा से नीचे महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। मगर हरियाणा में गरीबी रेखा की भी तीन कैटेगिरी हैं।

पहली, एक लाख, एक लाख 80 हजार और तीन लाख की सालाना आय। इसे लेकर अगले हफ्ते बैठक भी होनी है, जिसमें योजना को अंतिम रूप दिया जाना है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में ग्रुप सी व ग्रुप डी पदों की सीधी भर्ती के लिए नियम भी मंजूर किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को भर्ती नियम बनाने के निर्देश दिए थे। इसका भी एजेंडा राज्य के अधिकारी तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीईटी होने से पहले इन नियमों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


ये नियम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया नियम-2025 कहलाएंगे। सीधी भर्ती भी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ही होगी। इसके तहत सभी विभागों और सरकारी संगठनों के प्रमुख ग्रुप सी के खाली पदों के लिए अपनी मांगें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्तुत करेंगे। वहीं, ग्रुप डी पदों के लिए मांग मानव संसाधन निदेशालय हरियाणा को भेजी जाएंगी। विभागों से मांग प्राप्त होने पर भर्ती के लिए खाली पदों को आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा। विज्ञापन जारी होने पर कर्मचारी चयन आयोग सीईटी अंकों, एचटेट योग्यता (जैसा भी मामला हो) की मेरिट सूची के आधार पर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें