हरियाणा के नारनौल के गांव कांवी में ओमप्रकाश नाई (62) ने संदिग्ध हालात में सोमवार शाम को जहर निगल लिया। थोड़ी देर बाद अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे बहरोड़ (राजस्थान) के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां ओमप्रकाश ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, जींद में कीटनाशक के प्रभाव से गांव काकड़ौद निवासी कविता की मौत हो गई। कविता बीते दिन खेतों में गई हुई थी। शाम को जब वह घर वापस लौटी तो उसकी तबियत खराब हो गई।
इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उचाना थाना पुलिस को बताया कि खेत में कीटनाशक छिड़काव किया गया था, जिसके प्रभाव में आने से कविता की मौत हो गई।