फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: शराब के नशे में पिता ने की मारपीट, बेटी ने लगाए यौन शोषण के आरोप; थाने पहुंचा मामला

Mon, 20 Apr 2026 11:46 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

बेटी ने अपने पिता पर पानीपत में यौन शोषण के आरोप लगाए और थाने में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस ने बयान दर्ज किए तो बेटी ने यौन शोषण की बात से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में पिता ने मारपीट की तो बेटी ने पिता पर यौन शोषण करने के आरोप लगा दिए। मां की शिकायत पर इसराना थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवती को मेडिकल के लिए भेजा तो उसने यौन शोषण की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज किए तो युवती अपने बयान से पलट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मामला थाना इसराना क्षेत्र के एक गांव का है। दो दिन पहले एक महिला ने थाने में शिकायत दी कि वह अपनी तीन बेटियों और पति के साथ रहती हैं। उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता है और एक साल से बड़ी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। किसी को बताने पर जिंदा जलाने की धमकी देता है। पुलिस ने तुरंत ही युवती के बयान दर्ज किए और शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए लेकर पहुंची तो अस्पताल पहुंचने पर उसने गलत काम होने से इनकार कर दिया। 

पुलिस ने फिर थाने में उसके बयान दर्ज किए तो उसने अपने बयान में पिता द्वारा गलत काम न करने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके पिता शराब के नशे में मारपीट करते हैं जिससे परेशान होकर उन्होंने शिकायत दे दी थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें